अहमदाबाद, मई 21 -- 12 साल से फरार एक उम्रकैदी. लेकिन इस दौरान वह किसी अंडरग्राउंड ठिकाने में नहीं छिपा था। वह खुलेआम फिल्मों, टीवी सीरियल्स और थिएटर में एक्टिंग कर रहा था। कभी अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहा था, तो कभी रणवीर सिंह की फिल्म में नजर आ रहा था। हैरानी की बात यह है कि इतने साल तक पुलिस उसकी तलाश करती रही और वह मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय रहकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 53 वर्षीय हेमंत मोदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वह 2005 के एक मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था। हेमंत मोदी मूल रूप से अहमदाबाद के नारोदा इलाके का रहने वाला है। उसे मेहसाणा जेल से साल 2014 में 30 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद उसे "पै...