मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर खंड गंगनहर में में लंबे समय से तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) उधम सिंह का आखिरकार तबादला कर दिया है। करीब 12 साल से मुजफ्फरनगर में कार्यरत रहे जेई को अब मेरठ सिंचाई विभाग में भेजा गया है। उनके तबादले को लेकर विभागीय और स्थानीय स्तर पर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं।बता दें कि कुछ समय पहले पीनना गांव रजवाहा की सड़क निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आई थीं। इस मामले में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे, जिसके चलते यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया था। जांच के बाद संबंधित सड़क को दोबारा बनवाया गया था, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस पूरे प्रकरण में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने शासन और प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच और समीक्षा की प्रक्रिया शुरू हुई थ...