विकासनगर, जून 19 -- रघुवीर रावत तहसील के खत अठगांव स्थित टिपऊ गांव में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गांव के आराध्य देव शिलगूर बिजट महाराज 12 वर्ष बाद शाही स्नान के लिए आगामी 22 जून को पवित्र चूड़धार धाम की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों द्वारा अपने आराध्य देव के लिए भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है, जहां देव चिन्हों की विधिवत प्रतिष्ठा की जाएगी। देवदार की लकड़ी से निर्मित यह मंदिर पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला और आकर्षक नक्काशी का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह भी पढ़ें- 12 साल बाद शाही स्नान के लिए चूड़धार रवाना होंगे शिलगूर बिजट महाराज मंदिर निर्माण का कार्य जुलाई 2023 में शुरू हुआ था, जो अब पूर्ण हो चुका है।...