कौशाम्बी, मार्च 8 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चक ऐलई रोशन मजरा दुल्हनियापुर निवासी शंकर लाल राजपूत किसानी करते हैं। उनके तीन बेटों में मझला मानसिंह (मौजूदा समय उम्र करीब 40 साल) 12 वर्ष पहले घर से लापता हो गया था। उनका कहना है कि बेटा मानसिंह मानसिक तौर पर बीमार रहता था। इसकी वजह से उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। वह खुद ही अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे। उसी दौरान जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाने गए थे। हालांकि, वहां से बेटा बिना किसी को कुछ बताए भाग चुका था। अब जानकारी मिलने के बाद वह जालौन पहुंचे और शनिवार शनिवार को बेटे मानसिंह को साथ लेकर वहां के थाने से घर आए। बताया कि बेटा मानसिंह जालौन जिले के कहटा निवासी उदल सिंह परिहार के यहां रहकर खेती व उसकी भैंस की सेवा करता था। उदल की पत्नी उसे पुत्र के जैसा प्यार देतीं थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.