नई दिल्ली, मार्च 20 -- Amazon is making a smartphone again: स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही एक बड़े नाम की वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि, यह नाम नोकिया या एचटीसी नहीं, बल्कि Amazon होगा। खबरों के मुताबिक, यह दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अब स्मार्टफोन की दुनिया में वापसी की योजना बना रही है। 2014 में Amazon ने पहली बार Fire Phone के साथ स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री की थी, लेकिन यह असफलता साबित हुआ था।अपकमिंग अमेजन फोन का नाम ट्रांसफॉर्मर रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नए स्मार्टफोन प्रोजेक्ट का कोडनेम "Transformer" है। इस नए डिवाइस में Alexa - अमेजन का वॉयस असिस्टेंट - पहले से ही इंटीग्रेटेड होगा। यह स्मार्टफोन एक पर्सनलाइज्ड मोबाइल टूल के तौर पर काम कर सकता है, जो यूजर्स को अमेजन की सर्विसेस जैसे Prime Video और Amazon Music से जोड़ता है...