फतेहपुर, जून 16 -- फतेहपुर। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर जिले के सभी ब्लाकों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें जन कल्याण शिविर, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं गोष्ठियों का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए जिनका अवलोकन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। भिटौरा ब्लाक परिसर में आयोजित शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। साथ ही शिविर में कृषि, शिक्षा, उद्योग, उद्यान, पूर्ति, स्वास्थ्य, बाल विकास, सिंचाई, बिजली, पशुपालन, रेशम, बैंक, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों का अवलोकन कर बच्चों को खीर खिलाकर अन्न प्रासन कराया जबकि गर्भवती महिलाओं की गोदभराई संग पोषाहार प्रदान किया। यह भी पढ़ें- ब्लॉकों में आ...