रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने समस्या निवारण केंद्र के माध्यम से एक जरूरतमंद व्यक्ति की 12 वर्षों से लंबित राशन संबंधी समस्या का समाधान कराया। रामगढ़ निवासी मुकेश कुमार पिछले 12 वर्षों से राशन से जुड़ी समस्या को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। कई बार आवेदन और अनुरोध के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे वे काफी परेशान थे। अंततः मुकेश कुमार ने अपनी समस्या को लेकर धनंजय कुमार पुटूस के समस्या निवारण केंद्र में गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुटूस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधा और व्यक्तिगत रूप से इस मामले की लगातार निगरान...