नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Razorpay IPO News: आईपीओ मार्केट में एक और फिनटेक कंपनी की एंट्री होने वाली है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डिजिटल पेमेंट कंपनी रेजरपे (Razorpay) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से अपने प्रस्तावित 5000-6000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है। बता दें कि रेजरपे Y कॉम्बिनेटर और पीक XV समर्थित फिनटेक यूनिकॉर्न है।कब तक लिस्टिंग की उम्मीद? मनीकंट्रोल की एक खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यह कंपनी कैलेंडर वर्ष 2027 की पहली तिमाही तक 5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होने की योजना बना रही है। कंपनी ने इस प्रस्तावित पब्लिक इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल, कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन और सिटी को बैंकर के रूप में नियुक्त किया है। बेंगलुरु की इस फिनटेक कंपनी ने जून के महीने में ही सेबी के पास ...