बलिया, जनवरी 29 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने एक महिला समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के भेलाई निवासी धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि रेलवे से रिटायर मालधनी यादव का 28 अगस्त 2007 को निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी को पेंशन मिलने लगी। उनका कहना है कि प्रभावती की भी 21 मार्च 2014 को निधन हो गया। इसके बाद नियमानुसार पेंशन बंद हो जानी चाहिये, लेकिन उनके परिवार के लोगों ने साजिश के तहत दूसरी महिला जिसका नाम पार्वती है को प्रभावती बनाकर बैंक से पेंशन प्राप्त की जा रही है। उनका कहना है कि प्रभावती की मृत्यु की सूचना तहसील के अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन ब्लॉक कार्यालय के कुछ कर्मचारी उनके परिवार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.