अलीगढ़, जुलाई 23 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 साल की बालिका को विहार का युवक बहला-फुसलाकर ले गया। वह ताला नगरी स्थित एक पापे की फैक्ट्री में काम करता था। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका ताला नगरी स्थित स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। स्कूल आते-जाते समय उसकी मुलाकात फैक्ट्री में काम करने वाले विहार के युवक से हो गई। आरोप है कि पापे देने का लालच देकर युवक ने उसे झांसे में ले लिया। रोजाना की तरह बुधवार को बालिका स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद बालिका का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभा...