दिल्ली, जून 20 -- दिल्ली के पॉश इलाके में एक डॉक्टर ने घर में काम करने वाली मेड की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने पहले मेड पर बैट से हमला किया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर इस मामले की पूछताछ की तो डॉक्टर ने वजह भी बताई है। डॉक्टर को लगता था कि उसकी नौकरानी घर पर जादू-टोना जैसी स्थिति बनाती थी, जिससे उसके बेटे की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था।ॉ'बेटे की पढ़ाई पर पड़ रहा था असर' हत्या के बाद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान डॉक्टर गुप्ता ने पूछताछ करने पर बताया कि उन्हें लगता था कि उनकी मेड मीना घर में जादू-टोना जैसी बुरी चीजें लेकर आती थी, जिससे उनके बेटे की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। हालांकि, इस मामले पर जांच कर रहे पुलिस ...