हाथरस, जून 17 -- जनपद हाथरस की अर्थव्यवस्था निरंतर बढ़ती जा रही है। पिछले बारह सालों में 4.4 गुना अर्थव्यवस्था बढ़ गई। जनपद की विकास दर 12.09 प्रतिशत है। जनपद हाथरस की अर्थव्यवस्था वर्ष 2013-14 के Rs. 5933.00 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 तकRs. 26175.00 करोड़ हो गयी है। 12 सालों में बढ़कर 4.4 गुना हो गयी है। जनपद की विकास दर 12.09 प्रतिशत है। जनपद की प्रतिव्यक्ति आय 3.31 गुना बढ़कर वर्ष 2024-25 में Rs. 125872 हो गयी है, जो कि 2011-12 में Rs. 37920 थी। जनपद में पीपीपी मॉडल पर बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज एवं सिकन्दराराऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। यह भी पढ़ें- 12 सालों में 4.4 गुना बढ़ गई जनपद की अर्थ व्यवस्थाविकास कार्यों का विवरण जिला जेल 184.94 करोड, इन्टीग्रेटेड जिला न्यायालय 322.31 करोड, आश्रम पद्धति व...