सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड बलियाखेड़ी कार्यालय परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम्य विकास, बेसिक शिक्षा, पंचायत राज, बाल विकास, श्रम, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, लघु सिंचाई और पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई तथा ब्लॉक प्रमुख सोनिया देवी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर लाभार्थियों से संवाद किया। यह भी पढ़ें- 12 सालों में केंद्र सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों...