फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। गुरुवार को प्रस्तावित नगर पालिका बोर्ड की बैठक को लेकर सभासदों में रार छिड़़ गया। बड़ी संख्या में सभासदों का आरोप है कि उनके प्रस्तावों को बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने एजेंडा लेने से मना करते हुए बैठक का विरोध किया। हालांकि 12 सभासद बोर्ड की बैठक में पक्ष में है। सभासदों के विरोध में पालिका परिषद में खलबली मची हुई है। नगर पालिका में होने वाली गत बोर्ड की बैठक देर रात तक हंगामे के बीच चली थी। जिसके बाद लंबा समय बीतने पर भी बोर्ड की बैठक न होने के कारण सभासदों द्वारा लगातार इसकी मांग की जा रही थी। जिस पर गुरुवार को बोर्ड की बैठक प्रस्तावित की गई। लेकिन पालिका के सूत्रों की माने तो सभी सभासदों को बोर्ड बैठक का ऐजेंडा बुधवार को दिया जा रहा था। जिस पर 12 सभासदों ने तो ऐजेंडा ले लिया लेकिन शेष 22...