हापुड़, मई 14 -- 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में धौलाना स्थित नवोदय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- एस्कॉट स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, हर्षिता स्कूल टॉपरविद्यालय की उपलब्धि विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति चौहान ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासित अध्ययन के दम पर बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा परिणाम में सुजल शर्मा ने 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिका राणा ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्...