बेगुसराय, मई 14 -- बीहट। निज संवाददाता केन्द्रीय विद्यालय बरौनी (क्रमांक एक) के बच्चों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 12 वीं परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। इस विद्यालय के शतप्रतिशत बच्चे सफल रहे। परीक्षा में शामिल कुल 41 परीक्षार्थियों में कई ने बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। यह भी पढ़ें- 12 वीं की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय बरौनी के शतप्रतिशत बच्चे रहे सफलसफलताएँ और टॉपर्स विज्ञान संकाय में मो. नफीस अख्तर 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर रहे। वहीं अरिबा नाज 85 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा प्रखर तेजस्वी पांडेय एवं लाइबा फातिमा 83.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में हनी कुमारी 92.60 अंक प्राप्त कर प्रथम, इशिका 89.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा...