अलीगढ़, जून 28 -- अकराबाद, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्र पंचायत की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 12 बाउंड्रीवॉल विहीन विद्यालयों में 15वें वित्त आयोग एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर चारदीवारी निर्माण कराने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग की योजना के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डनपुर एवं उंटासनी में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नए रसोईघर निर्माण का भी प्रस्ताव दिया गया है。

चाहरदीवारी न होने से विद्यार्थियों व विद्यालय संपत्ति की सुरक्षा को खतरा खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विका...