सीवान, मई 18 -- बड़हरिया। प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित पट्टी भलुआ गांव के समीप नहर पर बनी पुलिया पर 12 वर्ष बाद भी रेलिंग का निर्माण नहीं हो सका है। रेलिंग नहीं रहने से आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। वर्ष 2014 में बारात से भरी बस पुलिया के नीचे गिर गई थी, इसमें एक बाराती की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन अब तक रेलिंग नहीं बन सकी। ग्रामीणों ने गंडक विभाग से जल्द निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...