बलरामपुर, फरवरी 23 -- रेहरा बाजार। विकासखंड के ग्राम पंचायत बंजरियां में वर्ष 2012-13 में 20.14 लाख रुपये की लागत से सरस हाट बाजार का निर्माण कराया गया था, लेकिन 12 वर्ष बीतने के बाद भी दुकानों का आवंटन नहीं किया गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। मनोज कुमार, रमेश, अर्जुन व संतराम ने मामले की जांच कर शीघ्र आवंटन प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार शुरू होने से गांव में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...