चित्रकूट, अप्रैल 10 -- चित्रकूट। जिले में 12 वर्ष से तीन गांवों मिर्जापुर, लठागुठऊपुर व महरुछ में चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण करते हुये धारा 52 का प्रस्ताव चकबंदी आयुक्त को भेजा गया है। प्रभारी अधिकारी चकबंदी ने बताया कि इन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक प्रयोग के लिए सामान्य आबादी, अनुसूचित जाति आबादी, प्राथमिक विद्यालय, अस्पताल, बारात घर, श्मशान, चारागाह, खेल का मैदान, आंबेडकर पार्क, होलिका दहन आदि के लिए भूमि आरक्षित की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक उपयोगिता की भूमि जो कृषकों के नाम अवैध रूप से दर्ज थी, उसको खारिज कर ग्राम सभा के नाम दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.