12 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार
गढ़वा, मई 2 -- चिनिया, प्रतिनिधि। 12 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने आखिरकार धर दबोच लिया। मामले में आरोपी पलामू जिलांतर्गत पाटन थाना के सिक्की खुर्द निवासी संजय मलार उर्फ संजू मलार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना तंत्र सक्रिय रखा गया था। अंततः पुलिस को सफलता मिली और उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था और वह लगातार अपना लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क के चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.