गौरीगंज, जून 13 -- अमेठी। संवाददाता केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिलाधिकारी संजय चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आमजन के हित में हुए ऐतिहासिक कार्य: प्रभारी मंत्रीकार्यक्रम की मुख्य बातें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक ल...