गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अद्वितीय कार्य हुए हैं जिन्हें आने वाली पीढ़ी पढ़ेगी। देश बहुत बड़े बदलाव का संकल्प लेकर चल रहा है। यह बातें नगर के अग्रवाल पैलेस में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना साकार होकर रहेगा। यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 24 घंटे काम करने वाले नेता हैं और यही वजह है कि 12 वर्षों में जहां कभी भाजपा की सरकारे नहीं रहीं वहां भारी जन समर्थन मिला है। यह नेता पर विश्वास की भावना का परिणाम है। अरूण सिंह ने कहा कि विश्व के एक दो नहीं 32 देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर...