रामपुर, जून 12 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) रामपुर चैप्टर द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होटल रेडिएंस पार्क में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक आकाश सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ आईआईए रामपुर चैप्टर के अध्यक्ष ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्योगों के विकास में आईआईए की भूमिका पर प्रकाश डाला। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने केंद्र सरकार द्वारा विगत 12 वर्षों में उद्योग, व्यापार, आधारभूत संरचना, स्टार्टअप, एमएसएमई तथा आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रयासों से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है।

उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाएँ उन्...