लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर से एक 12 वर्षीय बालक लापता हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई है।बताते हैं कि पड़रिया तुला निवासी 12 वर्षीय हसनैन पुत्र आरिफ बुधवार सुबह करीब 11 बजे लापता हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चा मानसिक रूप से कमजोर है और बोलने में भी असमर्थ है। परिजनों के मुताबिक हसनैन अपनी मां के साथ गोला स्थित अपने ननिहाल मोहल्ला मुन्नूगंज मजीद फल वाले के घर जा रहा था। जैसे ही वह मोहम्मदी रोड पर तोताराम साइकिल स्टोर के पास ऑटो से उतरा, अचानक भीड़ में कहीं भटक गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की सूचना गोला कोतवाली में दर्ज करा दी गई है। पुलिस बच्चे की तलाश में संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...