अररिया, जून 22 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिगसंज अनुमंडल अस्पताल में रविवार देर रात एक 12 वर्षीया किशोरी की मौत मामले में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों व अन्य लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सक और स्टाफ ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखते ही हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार उपद्रवियों ने ड्रेसिंग रूम में घुसकर पड़ा मॉनिटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बीपी मशीन, थर्मामीटर, कुर्सी, अलमीरा सहित कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं आपातकालीन दवा को भी फेंक दिया गया और कुछ सामान भी लेकर चले गए। अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि जिस किशोरी ...