गिरडीह, जून 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के नेतृत्व में आपका मोबाइल फिर से आपका अभियान के तहत देवरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से खोए हुए कुल 12 मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के खोने की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक गिरिडीह केंद्रीय निर्देश पर तकनीकी सहायता से उपरोक्त मोबाइल सेट को विभिन्न स्थानों से बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। उन्होंने डिजिटल फ्रॉड, साइबर ठगी तथा मोबाइल फोन सेट खो जाते ही इसकी सूचना पुलिस को फौरन देने की अपील आमलोगों से की। यह भी पढ़ें- 'आपका मोबाइल, फिर से आपका' अभियान के तहत लौटाए 211 मोबाइल इधर मोबाइल सेट बरामद होते हीं मुख्य मालिकों के चेहरों पर मुस्का...