किशनगंज, अप्रैल 14 -- पौआखाली। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार जियापोखर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के ग्राम बॉर्डर बस्ती, गिलाहाबाड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने शराब से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीटर वास्की (24 वर्ष) निवासी बॉर्डर बस्ती, गिलाहाबाड़ी, थाना-जियापोखर, जिला-किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 12 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के अड्डे को भी ध्वस्त किया। यह भी पढ़ें- अवैध शराब पर जियापोखर पुलिस का प्रहार, तस्कर गिरफ्तार मौके पर रखे करीब 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों ...