सीवान, मई 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान निजामपुर गांव निवासी देवेन्द्र मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 12 लीटर देशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू ने बताया कि शराब कारोबार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 12 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध शराब कारोब...