12 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 25 -- रुद्रपुर। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित गड्डा कॉलोनी, शास्त्रीनगर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बलजोर सिंह पुत्र रामचरण निवासी शास्त्रीनगर गंगापुर रोड के कब्जे से 500-500 एमएल के 24 पाउच, कुल लगभग 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। छापेमारी टीम में उप आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही विकास रावत, संतोष लोहानी, दीपक दुबे तथा आबकारी सिपाही राजेंद्र और वीरेंद्र शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.