देवघर, मार्च 25 -- प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पशुधन विकास ब्रायलर योजना अंतर्गत बीडीओ शशि संदीप सोरेन, पशु चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार दास, विधायक प्रतिनिधि डुग्गू टुडू, पंसस मुस्तफा अंसारी द्वारा संयुक्त रुप से कुक्कुट पालन के तहत 12 लाभुकों के बीच चूजा वितरण किया गया। इसके अलावे लाभुकों के बीच चूजा के लिए खाद्य सामग्री व दवा का भी वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ ने लाभुकों से चूजा पालन व रख रखाव के लिए गृह स्थान के बारे में लाभुकों से जानकारी ली। साथ ही चूजा का पालन ठीक तरीके से पालन कर योजना से लाभान्वित होने की बात कही। मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार दास ने लोगों को पशुधन विकास योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर योजना से लाभान्वित होने की अपील लोगों से की। मौके पर पूरन कुमार, राजेश कुमार, बबलू सिंह, गफरु...