छपरा, अप्रैल 8 -- दिघवारा निस। अपने ही परिवार के 12 लाख रुपए के आभूषण लेकर एक युवक के गुमशुदा हो जाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसको लेकर शीतलपुर चकिया गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय ने दर्ज प्राथमिकी मे बताया कि मेरा भतीजा शाश्वत वत्स घर से 12 लाख रुपए का आभूषण लेकर गुम हो गया है। बताया कि अपनी पुत्री का इलाज कराकर पटना से घर लौटे तो आलमीरा खुला पाया। उन्होंने कहा है कि आलमारी में से मेरी पत्नी व मां का भी जेवरात लगभग 10-12 लाख के थे जो गायब थे। साथ ही मेरा भतीजा शाश्वत वत्स भी गुम है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.