हरदोई, मई 27 -- कछौना। स्थानीय कस्बे में सरकारी अस्पताल के निकट और इमलीपुर वार्ड समेत रेलवेगंज में लगवाए गए चार वाटर कूलर दो माह बाद ही जवाब देते नजर आने लगे हैं। भारी भरकम बजट खर्च होने के बावजूद इन वाटर कूलरों में कही करंट उतर रहा है तो कही कम्प्रेशर फुंकने से गरम पानी निकल रहा है। बीते माह 25 फरवरी को बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा समेत याचिका समिति के सभापति एमएलसी अशोक अग्रवाल की मौजूदगी में टाउन एरिया प्रशासन ने दो वाटर कूलरों का लोकार्पण कराया था। रेलवेगंज के एक वार्ड में दो अन्य वाटर कूलर लगवाए गए। इस एक वाटरकूलर पर नगर पंचायत ने 12 लाख 36 हजार रुपये का भारी भरकम बजट खर्च किया था। लगभग 50 लाख का बजट खर्च होने के बावजूद चार वाटर कूलरों में कही गर्म पानी की शिकायत तो कहीं करंट की समस्या अभी से है। कस्बे के लोगो ने सोशल मीडिया पर इस संबं...