रुद्रपुर, मार्च 20 -- सितारगंज। तहसील प्रशासन ने बकाया धन की वसूली के लिए सख्ती कर दी है। वसूली की समीक्षा के दौरान तहसीलदार हिमांशु जोशी के निर्देश पर बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बैंक एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को इंडियन बैंक के बकायेदार गांव खुनसरा निवासी कुंवरसेन पुत्र जागा लाल को हिरासत लिया है। संबंधित बकायेदार पर करीब 12 लाख 41 हजार 139 रुपये की राशि बकाया है। तहसीलदार के अनुसार, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी उसने बकाया जमा नहीं किया गया। जिसके बाद सख्त कदम उठाते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। आरोपी को नजरबंदी गृह में निरुद्ध कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.