कानपुर, जनवरी 28 -- चौबेपुर बेल्हा से सहजौरा कर्बला रोड बनने के कुछ महीनों बाद ही उखड़ गई। सीमेंट और गिट्टी से बनी सीसी रोड में कई जगह पर सीमेंट आधी गायब मिली। 12 लाख रुपये से बनाई गई पांच किमी की सीसी रोड में परत की मोटाई पांच मिमी के बजाय ढाई मिमी तक मिली। शिकायत पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनूप कुमार मिश्रा मंगलवार को सड़क जांचने पहुंचे तो गुणवत्ता में बहुत कमियां मिलीं। मानक मुताबिक पांच मिमी की मोटाई तो पूरी सड़क में कहीं भी नहीं मिली। ठेकेदार स्वास्तिक इंटरप्राइजेज को नोटिस दी गई है और सड़क के नमूने इकट्ठा कर लखनऊ स्थित रिसर्च लैब में भेजे गए हैं। सैंपल फेल होने पर ठेका फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। जांच में वाइब्रेशन नहीं मिली। मोटाई ढाई एमएम से लेकर तीन, साढ़े तीन और चार एमएम तक ही मिली। कहीं भी पांच एमएम मोटाई सड़...