मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा में मकान से 12 लाख की नगदी चोरी की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों जांच पड़ताल के बाद मकान से 12 लाख की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने मकान के सीढ़ियों के नीचे रखी वॉशिंग मशीन के ड्रायर से नगदी का बैग बरामद किया। पुलिस ने परिजनों को बैग सुपुर्द कर दिया है।मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी स्क्रेप कारोबारी मोहम्मद चांद बुधवार शाम अपने परिवार समेत खालापार में शादी समारोह में मकान का ताला लगाकर गए थे। रात्रि में जब वह लौटे से घर में रखा 12 लाख की नगदी से भरा बैग गायब मिला। मकान से 12 लाख की चोरी की सूचना कारोबारी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घंटों घटनास्थल की जां...