प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- प्रयागराज। शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में दो दिवसीय पं. कन्हैया लाल मिश्रा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें 12 राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों की 60 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 20 से अधिक अधिवक्ताओं के समक्ष विधिक ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति लक्ष्मीकांत शुक्ल, न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी, न्यायमूर्ति केजे ठाकर और अधिवक्ता पीएस पटेल मौजूद रहे। संस्थापक डॉ. केके तिवारी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्थान के सचिव डॉ. अभिषेक तिवारी, निदेशक डॉ. आरके सिंह, प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...