मुंगेर, मई 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अधीन जमालपुर भागलपुर सेक्सन के बीच सुल्तानगंज स्टेशन पर विश्वस्तरीय 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के लिए गार्डर लॉन्चिंग का काम किया जाना है। रेलवे ने 08/09 मई और 09/10 मई 2026 की रात 11:50 बजे से 02:20 बजे तक ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव भी किया गया है। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है।

सुल्तानगंज स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आधुनिक और चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसके लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों का परि...