बिहारशरीफ, मई 7 -- सरमेरा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच चुहरचक में रुद्रदेव प्रसाद की छत पर 12 माह से एलटी केबल गिरा हुआ है। रुद्रदेव प्रसाद ने बताया कि कई बार इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गयी। लेकिन, अब तक इसे नहीं हटाया गया है। इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने अधिकारियों से इस केबल को खिंचकर सही से तानने की मांग की है। इस संबंधि में जेई आदित्य कुमार तरंग ने बताया कि जल्द ही छत पर से तार को ताना जाएगा। साथ ही उससे लगे बिजली के टुटे स्टेक (पोल को सीधा करने वाला सख्त केबल) को ठीक कर पोल को भी सीधा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुरानी बाजार वार्ड में जर्जर बिजली पोलों से खतरा (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...