रामगढ़, मार्च 6 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। मनरेगा कर्मचारी संघ रामगढ़ जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को सिदो कान्हो मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता गोला बीपीओ कमख्या प्रसाद और संचालन जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह मुण्डा ने किया। इस दौरान मनरेगा कर्मियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि ग्रेड पे, ईपीएफ, अनुकंपा पर नौकरी, 30 फीसदी मानदेय बढ़ोत्तरी, मरणोपरांत सहायता राशि, समान काम समान वेतन की मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी मांगों के समर्थन में 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल का निर्णय हुआ। साथ ही राज्य इकाई के आह्वान पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर सहमति बनी। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, जिला सचिव कुमार विवेक, जिला भर से आए मनरेगा कर्मी बालेश्वर महतो, राजकुमार राम, अब्दुल कलाम, महेंद्र नायक, दशरथ यादव, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.