जहानाबाद, मार्च 7 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार सरकार युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय, जहानाबाद के द्वारा दिनांक 12 मार्च को संयुक्त श्रम भवन जिला कोषागार के सामने ब्लॉक परिसर जहानाबाद में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड कपंनी के द्वारा 50 रिक्तियां अधिसूचित की गई है। कंपनी के द्वारा मैनेजर के पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं / पास होना आवश्यक है जिसकी उम्र 18 से 29 वर्ष मासिक वेतन 15250 रू है। इसका कार्य स्थल अपने गृह जिला से 50 से 100 कि०मी० में दिया जायेगा। जॉब कैम्प की सारी प्रक्रिया नि:शुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...