लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 12 मार्च को संविधान बचाओ संवाद रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का कार्यक्रम सुबह 11 बजे हर शंकर मैरिज लॉन पलिया माल गोदाम के सामने आयोजित होगा। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रैली में अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महासचिव, अजय राय प्रदेश अध्यक्ष सहित कई पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, जिला, शहर, ब्लॉक और नगर इकाइयों के पदाधिकारी और सभी फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों के पदाधिक...