12 महीने में 21 टेस्ट मैच.कल से ऑस्ट्रेलिया की टीम को नहीं होगी सांस लेने की फुर्सत
डार्विन, अगस्त 12 -- ऑस्ट्रेलिया की टीम गुरुवार 13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज से एक साल में कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने के अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। एक साल में टीम 21 टेस्ट मैच भी खेल सकती है। इस तरह कल से कंगारू टीम को सांस लेने की भी फुर्सत नहीं होगी, क्योंकि टेस्ट ही नहीं, बल्कि सीमित ओवरों की सीरीज भी शेड्यूल होंगी। इस मैच से 2003 के बाद टेस्ट क्रिकेट की ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉपिकल एरिया में वापसी भी होगी। बांग्लादेश का दो दशकों से अधिक समय में ऑस्ट्रेलिया का यह पहला टेस्ट दौरा है। ऑस्ट्रेलिया का अगले 12 महीने का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। इस दौरान वह 20 टेस्ट मैच खेलेगा, जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे भी शामिल हैं। अगर वह विश्व टेस्ट चैंपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.