फतेहपुर, जून 7 -- बिंदकी। पति की संदिग्ध मौत के एक पखवाड़ा बीतने के बाद मामला गरमाता जा रहा है। मृतक के पिता द्वारा एसपी से लगाई गुहार के जरिए सीओ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों का बयान दर्ज किया। कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कर बिसरा सुरक्षित करने की बात कही है। बताते है कि 12 बीघा भूमि की लालच में बहु, दामाद पर हत्या का आरोप लगा है। कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी किफायत उल्ला पुत्र रमजान 16 मई को सऊदी अरब से घर वापस आया था। जिसकी 22 मई को संदिग्ध रूप से मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। करीब 15 दिन बीतने के बाद मृतक के पिता द्वारा एसपी से पुत्र की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि बहु और दामाद ने बगैर किसी जानकारी के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ा है, बिंदकी...