बलिया, मई 16 -- बलिया, संवाददाता। नगरपालिका में एक ओर चेयरमैन और ईओ की रार थमती नहीं दिख रही है, दूसरी ओर गंदगी और अव्यवस्थाओं के चलते आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को भी दोपहर 12 बजे तक शहर में जहां-तहां डम्प कचरा नहीं उठाया जा सका था। कई जगह तो मुख्य मार्ग पर कूड़ा फैले होने के चलते आवागमन मुश्किल हो रहा था। बदबू के चलते पास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।शनिवार को दिन में 12 बजे विशुनीपुर दवा मंडी मोड़ के डम्पिंग प्वांट पर कूड़े का अम्बार लगा था। एक साथ दोनों ओर से चार पहिया वाहनों का गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। यह भी पढ़ें- चेयरमैन ने ईओ को पत्र लिखकर मांगा स्पष्टीकरण इससे कई बार यहां जाम की स्थिति बन गई। दोपहर के बाद कूड़े का उठान हो सका। इसी प्रकार जापलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर के पास, विक्रमादित्य प...