भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के मवैयाथान सिंह गांव की पाल बस्ती में सूर्यलाल पाल की 12 बकरियां चोरी हो गईं। पीड़ित के अनुसार बकरियों की कीमत लगभग दो लाख बताई जा रही है। पीड़ित की पत्नी ऊषा पाल ने बताया कि बाहर मड़हे में 23 बकरियां बांधी गईं थी। रखवाली के लिए बाहर उनका बेटा राम सिंगार सो रहा था। सोमवार की रात करीब 11 बजे उसे नींद आ गई। उसके बाद बकरियां कब चोरी हो गईं पता नहीं चला। सुबह छह बजे घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आशंका है कि आधी रात को चोरों ने मड़हे में बंधी अच्छे नश्ल की बड़ी-बड़ी बकरियों को उठा ले गए हैं। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.