गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में पानी को लेकर चिंता बढ़ गई है या कहें सप्लाई पानी अभी से डराने लगा है। शहर को पानी सप्लाई करनेवाले मुख्य जलस्रोत खंडोली डैम में पानी का लेयर इनदिनों लगभग 12 फीट नीचे पहुंच गया है। जलापूर्ति संचालन कर रहे कर्मियों का कहना है कि अगर आनेवाले दिनों में मानसून ठीक से नहीं बरसा, तो शहर पर पानी के संकट का खतरा मंडरा सकता है। हालांकि सम्बंधित नगर निगम ऐसे कोई खतरे से इंकार कर रहा है। कहना है कि डैम में पर्याप्त पानी है। कहीं भी पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इधर जानकारों का कहना है कि शहर में जलापूर्ति के मामले में खंडोली मुख्य जलस्त्रोत है। यदि भीषण गर्मी से इसका जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है तो इसका प्रभाव शहरी जलापूर्ति पर पड़ेगा। हैंडपंप और कुआं कामचलाऊ भी नहीं है कि लोग संकट से उबरने के लि...