12 फिट से ऊंचे हुए ताजिए तो होगी कार्रवाई : सीओ
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- कोतवाली में आगामी 6 अगस्त को चेहल्लुम व ताजियों को को लेकर एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ जीतेन्द्र सिंह परिहार व कोतवाल शिवाजी दुबे ने बैठक में मौजूद सभी लोगों को ताजिये व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ताजिया समितियों के पदाधिकारी, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर किसी भी सूरत में 12 फिट से अधिक ऊंचे ताजिए नहीं बनाए जाएंगे। सभी आयोजक निर्धारित मानकों का पालन करें और पर्व को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं। सीओ जीतेन्द्र सिंह परिहार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचे ताजियों की अनुमति नहीं दी जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.