रामनगर, जनवरी 29 -- हल्द्वानी। शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 12 फरवरी तक बिजली की कटौती झेलनी होगी। ऊर्जा निगम ने लाइन मेंटेनेंस के लिए बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। इसके अनुसार आज शुक्रवार से 12 फरवरी तक विभाग दिन मे सुबह 9.30 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों मे कटौती करेगा। इससे लोगों को लगभग सात घंटे तक कटौती होने पर परेशानी का सामना करना होगा। ऊर्जा निगम ने अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बेहतर करने को लाइन मेंटेनेंस किया जाना है। इस दौरान सप्लाई बाधित रहने की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...