देहरादून, फरवरी 5 -- देहरादून। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है। यूनियन ने इस संबंध में महानिदेशक (स्वास्थ्य) को नोटिस जारी कर दिया है। यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। इसमें आशाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, पीएफ (PF) व ईएसआई (ESI) की सुविधा देने और रिटायरमेंट पर पेंशन की मांग प्रमुख है। यूनियन ने 44 श्रम कानूनों को बदलकर 4 श्रम संहिताएं लाने का भी विरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...